मण्डी नगर के चिकित्सक -वर्ष 1924 से 2023
Posted on 10-08-2023 11:07 AM



मण्डी नगर के चिकित्सक

यदि कोई कहे कि मण्डी वालों ने समाज निर्माण में क्या योगदान दिया है? तो सबसे पहले हमारा ध्यान बरबस ही चिकित्सा क्षेत्र की ओर जाएगा। यूं तो कई अन्य क्षेत्र भी हैं जहां मण्डी वालों का बोलबाला रहा। लेकिन आज हम केवल मण्डी नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाले व स्थानीय स्कूलों में पढ़कर बाद में डॉक्टर बनने वालों की ही बात करेंगे।  

रियासत कालीन मण्डी में राजा मण्डी जोगिंदर सेन के पर्सनल फिजीशियन से लेकर रियासत के विलय होने के पश्चात आज तक कई चिकित्सकों ने जिला अस्पताल में अपनी सेवाएं देकर खूब नाम कमाया है। 

यह अत्यंत गौरव की बात है कि नीचे दी गई डॉक्टरों की सूची में से अधिकांश स्थानीय बिजै हाई स्कूल व रानी अमृत कौर कन्या पाठशाला में मैट्रिक तक पढ़े थे और बाद में मैडिकल की पढ़ाई पूरी करके यहां अपनी सेवाएं दी। 

एक समय था जब हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) मण्डी नगर से विशेषकर खतरी समुदाय से ही हुए जो अपने आप में एक अभूतपूर्व रिकॉर्ड है। बाद में दूसरे समुदायों से भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी मण्डी से बने हैं।सभी के नाम याद रख पाना और यहां पर लिखना शायद संभव नहीं होगा।फिर भी मंडीपीडिया ने कोशिश की है कि मण्डी के अधिक से अधिक चिकित्सकों के बारे में जानकारी इकठ्ठा करके उन्हें साझा करें। इस कड़ी में मण्डी नगर के डॉक्टरों के बारे में डाटा इकट्ठा करने का एक प्रयास किया है।

मण्डी रियासत के प्रथम डॉक्टर:

गुजरांवाला पंजाब जो पाकिस्तान में स्थित है वहां से भारत पाकिस्तान के बंटवारे से पहले डॉक्टर शिवलाल ने मण्डी रियासत में राजा जोगिंदर सेन का पर्सनल फिजिशियन बनकर राज दरबार में अपनी सेवाएं दी थी। यह वर्ष 1921 के आसपास की बात है।

बाद में भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद इन्होंने दिल्ली जाकर निजामुद्दीन में अपना क्लीनिक खोलकर अपनी मेडिकल प्रैक्टिस शुरू की और वही बस गए।

       

                                                                                       डॉ.शिवलाल                          हिमाचल के प्रथम डॉक्टर:

डॉ. नारायण दास जी का नाम इसमें सबसे ऊपर आता है। मूलतः संधोल सरकाघाट से संबंध रखते थे और स्कूल बाजार में जहां आजकल यूको बैंक है उस पैतृक भवन में रहते थे।राजा जोगिंदर सेन जी के पर्सनल फिजिशियन होने का गौरव भी इन्हें जाता है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार डॉ. नारायण दास जी को मण्डी राजा जोगिंदर सेन ने अपने खर्चे पर मेडिकल की पढ़ाई करने हेतु लाहौर भेजा था।मण्डी स्टेट का स्वतंत्र भारत में विलय होने पर बाद में इन्होंने रामपुर, महासु,शिमला व मंडी में अपनी सेवाएं दी और वर्ष 1974 में इनका देहावसान हुआ। तब डॉक्टर को सिविल सर्जन कहा जाता था और सीएमओ के बजाय डिस्टिक मेडिकल ऑफीसर ( DMO)की पोस्ट होती थी। इनको हिमाचल प्रदेश का प्रथम डॉक्टर बनने का गौरव प्राप्त है। डॉ. कैलाश चंद्र पांडेय भी इनके बाद मंडी रियासत में राजा जोगेंद्र सेन के पर्सनल फिजिशियन रहे थे।

  एक दुर्लभ ग्रुप फोटो प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. कैलाश पांडेय जी के निदेशक, स्वास्थ्य हिमाचल प्रदेश बनने पर मण्डी अस्पताल में लिया गया था जिसमें आपको नीचे दी गई सूची में से कई चिकित्सक नजर आएंगे।शोध करने पर मंडीपीडिया को जो डॉक्टरों के नामों के बारे में ज्ञात हुआ है उनकी सूची निम्न प्रकार से है। इनमें से कई मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डिप्टी डायरेक्टर, ज्वाईंट डायरेक्टर व निदेशक स्वास्थ्य निदेशालय बनकर रिटायर हुए थे।

मण्डी नगर को इस बात पर गर्व है कि हिमाचल प्रदेश के किसी भी शहर से इतने डॉक्टर नहीं बने होंगे जितने की मण्डी नगर से विशेषकर बिजै हाई स्कूल व रानी अमृत कौर कन्या पाठशाला में पढ़े छात्र और छात्राएं। आप सभी का मंडीपीडिया की ओर से हार्दिक अभिनंदन व आभार।

 

चिकित्सकों की सूची:

1.डॉ.नारायण दास 2. डॉ कृष्णा स्वरूप 2A  डॉ लक्ष्मण दास 3.डॉ .कैलाश चंद पांडेय 4. डॉक्टर राम मूर्ति बाली 5.डॉ.जीवन लाल 6.डॉ. ज्योति प्रसाद  7.डॉक्टर रामदेव शर्मा        

     

            

8.डॉ.ओम प्रकाश शर्मा 9..डॉ.चमन लाल मल्होत्रा  10. डॉक्टर के.एल.कपूर 11.डॉक्टर माधव प्रसाद वैद्य 12.डा. शिव लाल कपूर 13.डॉ. बी.एल. कपूर 14.डा.के.सी.मल्होत्रा                 

         

15.डॉ.चंद्रमोहन 16.डॉ दिग्विजय बहल 17.डॉक्टर के.के. मल्होत्रा 18. डा.मुरारी लाल महाजन 19.डॉ. बृजमोहन कपूर 20.डा. सुरेन्द्र गुलेरिया  21.डा.नानक चंद शर्मा

    


 22. डा.अबरोल 23.डॉ. पी.पी वैद्य 24.डॉ.डी.के.अरोड़ा 25. डॉ. डी.आर. बरवाल 26.डॉक्टर आर.एस.चंदेल 27. डॉक्टर माधो प्रसाद वैद्य 28. डॉक्टर जगदीश हांडा 29. डॉ. रमेश ठाकुर 30. डॉक्टर रूपलाल शर्मा 31. डॉक्टर आरके मल्होत्रा 32. डॉक्टर जे.पी. शर्मा 33. डॉक्टर जी.डी.वर्मा 34. डॉ.एस.के.गुप्ता 35. डॉक्टर हरदेश शर्मा 36 डॉ.जय इंद्रपाल सिंह 37. डॉक्टर हरबंस लाल कपूर 38.डॉक्टर रक्षपाल टंडन 39.डॉक्टर(कर्नल)धर्मपाल कपूर 40.डॉक्टर विजय कपूर 40-Aराजु मल्होत्रा 41.डॉक्टर आर.एल.जरयाल 42.डॉक्टर आर.पी. कौशल

   

 

43.डॉक्टर गोपाल 44.डॉ.जी.डी. गौड़ 45..डॉ.ललित दर्शी वैद्य 46.डा.कुशाल मल्होत्रा 47.डॉक्टर जीवा नंद 48. डॉक्टर महिंद्रू 49. डॉ.डी.पी. हांडा 50.डॉक्टर सतीश मल्होत्रा 51.डॉक्टर बालकराम 52.डॉ अशोक वैद्य 53..डॉ नरेश वैद्य 54.डा.ए बी गुप्ता 55.डॉ.ंघनश्याम कपूर 56.डॉक्टर चेतन उपाध्याय 57.डॉ मंजुल शर्मा 58.डॉ. केसी शर्मा 59..डॉ. सी.एम.वैद्य60.डॉ.अजय भानू गुप्ता 61.डॉ.एच. एस. मल्होत्रा 62.डॉ. हांडा,63.डॉक्टर संजीव कपूर,64. डॉक्टर संजीव वैद्य,65. डॉ नवीन हांडा 66.डॉ हरीश बहल,67.डॉक्टर पियूष वैद्य,68.डॉक्टर दीपक मल्होत्रा, 69.डॉक्टर कंवलजीत सिंह, 70.डॉ. धर्मेंद्र, 71.डॉक्टर परीक्षित मल्होत्रा 72.डॉक्टर टीसी महंत 73.डॉक्टर जय राम कौंडल 74. डा. सुरेंद्र ठाकुर 75.डॉ. हेमंत कपूर, 76.डॉक्टर पुनीत मल्होत्रा 77.डॉ कैलाश सहगल 78.डॉ कपिल मल्होत्रा 79.डॉक्टर अभिषेक शर्मा(IGMC) 80. डॉ. हेमंत कुमार , 81.डॉ अरविंद बहल, 82.डॉ. हिमांशु कपूर 83.डॉक्टर ओमपाल 84..डॉ आशु बहल पीजीआई, 85.डॉ.शेखर कपूर 86.डॉक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा 87.डॉक्टर अमित शर्मा 88.डॉक्टर हिमांशु कपूर 89. डॉक्टर संजीव 90.डॉक्टर गुरमीत 91.डॉक्टर वरुण कपूर 92.डॉक्टर संजीव मल्होत्रा 93.डॉ.धीरज कपूर 94. डॉक्टर कमल वैद्य 95. डॉक्टर देवव्रत 96. डॉक्टर डी.एन. गुप्ता 97. डॉक्टर लोकेश गुप्ता 98. डॉक्टर सत्यव्रत वैद्य 99. डा.पौली वैद्य 100. डॉ. नितिन शर्मा 101.डॉ सुमित टंडन 102. डॉ अर्जुन मल्होत्रा 103. डॉक्टर मल्होत्रा 103-A डॉक्टर हरीश मल्होत्रा104. डॉक्टर मनीष चौहान 105. डॉ. शरद वैद्य 106. डॉ. वैभव वैद्य 107. डॉ. महेंद्र 108. डॉक्टर भूप कपूर 109.Dr. Sanjeev Goel Jullunder 110.Dr Lokesh Mahajan 111.Dr Devinder Mahajan 112.Dr Chander mani 113.Dr Nand Kishore vaidya 114.Dr.Mohan Vaidya 116.Dr. Om Kapoor 117.Dr.Manoj Kapoor 118.Dr. Manoj Malhotra 120.Dr.Jatin Sharma 121.Dr.Yashwant 122.Dr.Nand kishor Vaidya 123 Dr.Vasudev Sharma124-125 Dr.Banga brothers,126.Dr.Karamvir 127.Dr. Jatin Sharma 128.Dr. Sunil Thakur 129.Dr Vrinder 130.Dr Ravi Sharma 131.Dr. Seerat 132.Dr.Jashwant 133.Dr. jassa 134.Dr. Joginder135.Dr.Devinder 136.Dr.Dinesh Thakur 137.Dr.Ramesh Guleria138.Dr.T.S.Mahant 139.Dr.Mahesh Kapoor 140.Dr.S.K.Malhotra 142.Dr.Haripal 143.Ramesh Kapoor 144.Dr.Nagraj 145.Dr.Varinder

146.Dr.Khem chand 147.Dr.D N Sharma 148.Dr. Sharad Parmar

--------------------------

मण्डी नगर की महिला चिकित्सक:

 नीचे लिस्ट में से अधिकांश वरिष्ठ डॉक्टर, रानी अमृत कौर कन्या पाठशाला मण्डी में दसवीं तक पढ़ी थी: 

1.डॉ. सुश्री दमयंती कपूर 2.डॉक्टर निर्मल मल्होत्रा 3.डॉक्टर भगवती 4.डॉ.संतोष वैद्य 5. डॉक्टर विनोद बहल 5.डॉक्टर हरी प्रिया मल्होत्रा 6.डॉक्टर पामिला वैद्य

     

7.डॉक्टर प्रिया मल्होत्रा 8.डॉक्टर ऊषा वैद्य 9. डॉक्टर सुचेता मल्होत्रा10.डॉ. कृष्णा 11.डॉक्टर बनिता कपूर 12.डॉ.मीना शर्मा1 3.डॉक्टर जया वैद्य 14.डॉ. राज वैद्य 

  

15.डॉ.श्रीमती रामपाल मल्होत्रा 16.डॉ.अमृत कौर 17.डॉ.इंदिरा 18..डा.सोनिया सरोच19.डॉ.इंदिरा बालकराम 20.डॉ.किरण मल्होत्रा 21.डॉ. भारती शर्मा 22.डॉक्टर नरेश 23. डा.कृष्णा 24.डॉ. ज्योति वैद्य 25. डॉ. रीति कपूर 26. डॉ. सुरभि मल्होत्रा 27. डॉक्टर निशा गुप्ता 28. डॉक्टर हेम शर्मा 29. डॉ आराधना वैद्य 30.डा. बिंदु चोपड़ा 31. डॉक्टर सवीना गोयल 32. डॉक्टर दिव्या मल्होत्रा 33.डा.दिशा अरोड़ा 34. डॉ. कृति कपूर 35. डॉ. पल्लवी शर्मा 36.डा.अभिलाषा टी. मल्होत्रा 37.डा.अभिलाषा राव 38. डॉ. पूजा मल्होत्रा 39.डॉक्टर मौलश्री शर्मा 40. डॉक्टर पुष्प लता सूद 41.Dr.Rashmi Kapoor 42.Dr.Alik Vaidya 43.Dr.Ritu Nangia 44.Dr.Radhika Vaidya 45.Dr.Diksha Anand 46.Dr.Neena (Delhi) 47.Dr.Reena Sharma 48.Dr Neelam Mahan 49. Doctor Nisha Mahajan 50. Dr. Shriya Sharma Pandey 51. Dr.loveleen Mahajan 52.Dr.Purnima Malhotra 53.Dr. Ashu khosla Shoolini University 54.Dr.Archna 55. Dr.Reena Sharma 56. Doctor Bhavan Lata Mahant 57.Dr.Raj Anand 58.Dr.Kanica(Asstt.Professor ILBS Delhi) 59.Dr.Mallika(Sr.Resident AIIMS)

------------------------------------

मण्डी के डॉक्टर अमेरिका में:

अमेरिका में रह रही 1.डॉ. नीना कपूर व 2.डॉ. चंद्र कपासी ने भी अपनी विशेष पहचान बनाई है।3.डॉ. माधव कृष्ण शर्मा भी अध्ययन करने के पश्चात अमेरिका में जाकर बस गए और आज वहां इनका अस्पताल चल रहा है। 4.डॉक्टर कार्तिक सहगल हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में एक प्रतिष्ठित पद पर नौकरी कर रहे हैं।5.Dr Prashant Malhotra-New York 6.Dr.Apra Sood 7.Dr.Sanjjam 8. Dr.Saurabh Kapoor-New Jersey 5.Dr Prashant Malhotra-New York 6.Dr.Apra Sood 7.Dr.Sanjjam 8. Dr.Saurabh Kapoor-New Jersey 9.Dr. Sameer Malhotra-Newyork 

 

 

---------------------

जिन्होंने हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों व अन्य प्रांतों से आकर सेवाएं दीं:

हिमाचल के अन्य भागों व भारत के विभिन्न प्रांतों से भी कई डॉक्टर समय-समय पर यहां आए और उन्होंने अपनी सेवाओं से यहां के जनमानस को खासा प्रभावित किया और आज भी वरिष्ठ नागरिक उन्हें याद करते हैं। जिनमें से कुछ के नाम हमें पता चले हैं:

1.डॉक्टर कृष्णा सूद 2.पद्मश्री डॉक्टर के.एन.उडूपा 3.डॉक्टर शिवदेव सिंह 4.डॉक्टर एसएन बत्रा 5.डॉ अनेजा 6,7 डा.श्रीमती और श्री भट्टाचार्य 8,9,डॉ. श्रीमती और श्री सेठ 10.डॉक्टर मजीठिया 11.डा.जे.पी.दत्ता 12.डॉक्टर के.के. दीक्षित 13.डॉक्टर कुमार 14.डॉक्टर कमला 15.डॉ रेनू बहल 16 डॉ. अहलूवालिया 17.डॉक्टर श्रीमती एस. कुमार 18. डॉक्टर भार्गवा 19. डॉक्टर सतीश महाजन 20.डॉक्टर स्वरस महाजन 21.डॉ. एस. कुमार 

    

         

  

22.डॉ.श्रीमती कृष्णा सिंगला 23. एम.पी. सिंगला 24.डॉ. एस. के. गुप्ता 25.डॉक्टर रवीना सूद 26.डॉ.आर.के.गुप्ता 27.डॉक्टर हेमलता गुप्ता 29.डॉक्टर अरोड़ा 30.डॉक्टर कामिनी 31.डॉ. लारजू 32.डॉ अनु वालिया 33.डॉक्टर धतवालिया 34.डा.ओमपाल शर्मा 35. डॉ. प्रिया भूटानी 36. डॉक्टर अनिल चौहान 37.डॉक्टर जसवंत ठाकुर 38. डॉ. वी.एस. वकील 39.Dr.G.S.Mathur.

मण्डीपीडिया उन सभी दिवंगत चिकित्सकों का कृतज्ञता भाव से संस्मरण करता है जिन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में जनमानस की सेवा करके मण्डी नगर को एक नई पहचान दी है और समाज भी उन्हें देव तुल्य मानकर उन्हें अभी तक याद करता हैं। 

इस लिस्ट को फाईनल ना समझा जाए। 

सभी डॉक्टरों के नाम इकट्ठा करना बहुत मुश्किल कार्य था। इसमें सीनियरिटी के हिसाब से नाम लिख पाना संभव ही नहीं था। अभी भी छूट गए नाम इकट्ठा किए जा रहे हैं। नाम लिखने में कई गलतियां भी हुई होंगी जिसके लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं।यदि आप भी कोई जानकारी साझा करना चाहते हैं तो कृप्या ई-मेल mandipedia@gmail.com पर अपना फीडबैक देकर अनुग्रहित करें।उपरोक्त डॉटा व फोटो एकत्र करने में मण्डीपीडिया के को-ऑर्डिनेटर श्री अनिल शर्मा (छुछु) का विशेष सहयोग रहा है जिसके लिए हम उनके आभारी हैं।

मण्डी नगर के हिस्से में आ सकते हैं कई रिकॉर्डःयदि केवल मण्डी नगर पालिका के क्षेत्र के स्थानीय छात्र-छात्राएं जो यहां के स्कूलों में पढ़े व बाद में डॉक्टर बने, उनकी संख्या को जनसंख्या के हिसाब से अनुपात में निकाला जाए,और सारा डाटा यदि प्रमाण सहित एकत्र हो जाए,तो मण्डी नगर के हिस्से में कई रिकॉर्ड बनेंगे। ऐसे ही रिकॉर्ड यहां से बने इंजीनियर, वकील तथा अन्य क्षेत्रों में भी बनेंगे। लेकिन ऐसा विस्तृत डाटा थोड़े से समय में एकत्र करना संभव ही नहीं है इसके लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है।

आलेख विनोद बहल/mandipedia.com/2023

Read More

Reviews Add your Review / Suggestion

Anil Kumar Sharma
10-08-2023 11:50 AM
मंडी पीडिया का सराहनीय प्रयास किया गया है जिसमें रियासत काल से आज तक के चिकित्सक के बारे में जानकारी दी देना बहुत ही कठिन कार्य था जिस तरह से मंडी पीलिया की टीम ने यह कार्य किया और पुराना डाटा और उनके डॉक्टरों के नाम नाम इकट्ठा करना नामुमकिन सा लगता था
Rajeev
10-08-2023 12:10 PM
Anil Sharma
10-08-2023 12:23 PM
मंडी पीडिया द्वारा मंडी राज्य लगभ100 वर्ष तक के चिकित्सकों के बारे में जानकारी देना एक कठिन कार्य था परंतु मंडी पीडिया के प्रयासों द्वारा यह संभव हो सका, इसके लिए मंडी पीडिया टीम को साधुवाद व,धन्यवाद भविष्य में भी इस तरह अन्य क्षेत्रों के बारे में जानकारी देते रहें।
Subhash Sharma
10-08-2023 12:36 PM
Dr.Abhishek Sharma who was a student of DAV School Mandi after doing MBBS had posting at Ghorna Balson in Theog Sub Division , transferred to Deothi in Solan from where on successful in competion to undertake Post Graduate Course in Nuclear Medicine Posted in IGMC since 2014 and now Asstt Professor .Instrumental in getting Pet Scan installation in IGMC as he prepared full plan
Sharma GIRISH
10-08-2023 01:32 PM
Harsh
10-08-2023 06:16 PM
Naveen Kumar Behl
10-08-2023 10:23 PM
Congratulations for great work.
Neeraj Sharma
10-08-2023 10:31 PM
मण्डी के इतिहास में मण्डी के चिकित्सकों का योगदान भुलाया नहीं जा सकता ! बहुत ही सराहनीय प्रयास 🙏🏻🙏🏻
Nishtha
10-08-2023 11:13 PM
Please add: Dr Mahesh Kapur, S/O Er Sansar Chand Kapoor, Jawahar Nagar, Mandi.
Reply from Mandipedia: लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद। डॉ. महेश कपूर जी का नाम यथोचित स्थान पर लिख दिया गया है।
Yogesh Kumar
11-08-2023 08:34 AM
मंडी पीडिया जो कार्य कर रहा है वो मंडी के इतिहास में बेमिसाल है ।
Rajeev Bahl
11-08-2023 01:44 PM
BAHUT HI SHANDAAR JANKARI....
Ajay
12-08-2023 09:17 PM
Mandi pedia has done a good job by bringing out the list of doctors, Mandi has produced from 1921 to 2023. The doctors from Mandi have made a place for themselves, not only on the horizon of India, but on the horizon of the world as a whole. Due to their hard work and intelligence in their respective field, they have made Mandi famous throughout the world and have made people think that a town of a hill state of India has produced so many doctors who are serving not only in India but throughout the world in various capacities and specialized in various fields of medicine and surgery. Mandi pedia team deserves a standing ovation for bringing out such a comprehensive list of doctors which I feel was an uphill task . It would had been better if it was made category wise. Congratulations once again to the whole team.
Back to Home