छुन्नें भाई- चाअ् देआं प्याई-मण्ड्याली रैप सान्ग
क्या मण्डयाली बोली में भी रैप सान्ग हो सकता है?
आज के युवाओं में रैप सॉन्ग का काफी क्रेज है। फिर क्यों न अपनी मण्डयाली बोली में भी एक रैप सॉन्ग तैयार किया जाए?
इस रैप के पीछे दो बातें हैं।
पहली — अपनी भाषा से जुड़ाव।यह रैप मण्ड्याली के शब्दों और मण्ड्याली की अपनी अभिव्यक्ति में तैयार किया गया है। उद्देश्य है कि हमारी बोली भी आज के नए संगीत प्रयोगों का हिस्सा बने और युवा अपनी भाषा को आधुनिक संगीत के माध्यम से महसूस करें।
दूसरी — हमारी बदलती जीवनशैली पर एक व्यंग्य।
कभी चार लोग बैठकर एक साथ चाय पी लेते थे। आज स्थिति यह है कि किसी के घर जाएं, रेस्टोरेंट या होटल में बैठें, चाय का ऑर्डर देना और सबकी पसंद के अनुसार चाय मंगवाना भी एक चुनौती बन जाता है।
किसी को अदरक वाली चाहिए, किसी को इलायची वाली, किसी को बिना चीनी, किसी को ग्रीन टी और किसी को कुछ और!
छोटी-सी चाय की बात पर भी एकमत होना मुश्किल हो गया है। आखिर ऐसा क्यों?
क्या हमने अपनी जिंदगी को जरूरत से ज्यादा जटिल बना लिया है? क्या उपभोक्तावादी संस्कृति ने हमारी साधारण जरूरतों और सहज जीवन को भी विकल्पों के ऐसे जाल में उलझा दिया है, जहां छोटी-छोटी बातों पर भी सहमति नहीं बन पाती?
इसी सोच को मनोरंजन और व्यंग्य के अंदाज में पिरोने का प्रयास है यह मण्डयाली रैप।शायद मण्डयाली में इस तरह का यह एक नया और अनूठा प्रयोग है। कितना सफल रहा, इसका फैसला तो आप दर्शक और श्रोता ही करेंगे।
इसके शब्द, संगीत और व्यंग्य के बारे में अपनी बेबाक राय जरूर दीजिए।
❤️ दो दशक से नगरवासियों को चाय पिलाते-पिलाते छुन्ने भाई की चाय खुद एक ब्रांड बन गया है। @highlight
https://www.facebook.com/share/v/19otztTKeN/